Showing posts with label क्षणिकायें.... Show all posts
Showing posts with label क्षणिकायें.... Show all posts

Tuesday, June 30, 2020

नई दिशा

नई दिशा

पहले अच्छी तरह से
हडडी–पसली तोड़ दो.
खड़ा न हो सके
ऐसा निचोड़ दो.
टूटकर पंगु हो जाए
तब देश को नया मोड़ दो.

Monday, November 16, 2015

धर्म-निरपेक्ष



 हज के लिये
सपसिडी देना
धर्म-निरपेक्षता है |
पूजा का
नाम लेना भी
साम्प्रदायिकता है |

Saturday, July 12, 2014

कंप्यूटर विरोधी

 

वो कंप्यूटरीकरण के

सख्त विरोध में हैं

सिलिकॉन वैली में

दामाद की

खोज में हैं |

(ये कविता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर व्यंग लेते हुए लिखी थी, जो कि हिन्दीनेस्ट.कॉम पर ०९ अगस्त, २००३ को प्रकाशित हुई थी |)

नई दिशा


पहले अच्छी तरह से

हड्डी-पसली तोड़ दो

खड़ा न हो सके

ऐसा निचोड़ दो

टूटकर पंगु हो जाए

तब देश को नया मोड़ दो ….

 

(०९ अगस्त, २००३ को हिन्दीनेस्ट.कॉम पर प्रकाशित )

Friday, December 14, 2007

बहू

बहू

नई बहू के आने से

घर भर जाए तो

वह लक्ष्मी है

थोडा भी कम पड़े

तो कुलच्छनी है

शान्ति-दूत

शान्ति-दूत

हम बार-बार

शान्ति-संदेश


भिजवा रहे है

वे शान्ति-दूत पर ही

गोलियां बरसा रहे है

हिन्दी प्रेम

हिन्दी प्रेम

साल में एक दिन


हिन्दी दिवस मनाते है

पूरे साल जनाजा

हिन्दी का उठाने का

रिकार्ड बनाते है

नई परियोजनाएं

नई परियोजनाएं


रेल मंत्रालय

नई पटरियां

बिछाने की

योजना बना रही है

आतंकवादियों से मिलकर

पुरानी उडवा रही है

व्यापार

व्यापार

उनका व्यापार

अच्छा चल रहा है


हर बेटा

ऊँची कीमत

पर निकल रहा है

इसे भी देखे :